फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में हजारों मामले निस्तारित

विज्ञापन
न्यायलय
विज्ञापन
एटा/कासगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत में रविवार को जिला जज ओपी अग्रवाल की अध्यक्षता में 13727 मामलों का निस्तारण किया गया है। साथ ही एक करोड़ से ज्यादा की जुर्माना, अवार्ड राशि भी वसूल की गई है। कासगंज में 1450 वाद निस्तारित किए।
विज्ञापन


एटा लोक अदालत में 13727 वादों का निस्तारण के साथ जुर्माना के रुप में 5743339 और एवार्ड राशि 14044187 के रुप में वसूल किए है। साथ ही मोटर दुघर्टना की 7853064 और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 6191123 रुपये वसूले। 112 मामले प्री-लिटिगेशन भी निपटाए गए। कासगंज की राष्ट्रीय लोक अदालत में 1450 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में लोक अदालत संपन्न हुई। जिला जज न्यायालय से 33 वाद निस्तारित कर सात हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अपर जिला जज हरविंदर सिंह ने छह वाद निस्तारित किए और 3 हजार का अर्थदंड वसूला।

अपर जिला जज धीरेंद्र कुमार ने 66 वाद निस्तारित कर एक हजार का अर्थदंड वसूला और साढ़े 5 लाख रुपये मोटर दुर्घटना के रूप में एवॉर्ड किए गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदरलाल ने 436 वाद निस्तारित कर 87700 का अर्थदंड, सिविल जज सीनियर डिवीजन नेत्रपाल सिंह ने 25 वाद निस्तारित कर 3300 का अर्थदंड, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमार ने 150 वाद निस्तारित कर 82540 का अर्थदंड, सिविल जज सीनियर डिवीजन हरेंद्र कुमार ओझा ने 13 वाद निस्तारित कर 22400 का अर्थदंड, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन अंकुर गर्ग ने 93 वाद का निस्तारण कर 1060 का अर्थदंड, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना ने 192 वाद निस्तारित किए और 70100 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने 322 वाद निस्तारित किए। बैंकों ने 22 मामले निस्तारित करके 1369341 रुपये की रिकवरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें