मैनपुरी। वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण किया जा रहा है। इसके बाद भी अभी तक नौ राजकीय और सहायता प्राप्त कालेजों ने सूचनाएं डाउनलोड नहीं कराईं। इसके चलते डीआईओएस ने इन सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया है।
वर्ष 2018 में बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन सूचनाएं भरकर कराना था। एप डाउनलोड कर आधारभूत सूचना दो प्रतियों में डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध उपलब्ध कराने को कहा था।
इसके बाद भी राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों सहित नौ कॉलेजों ने अभी तक एप डाउनलोड कर आधारभूत सुूचनाएं उपलब्ध नहीं कर्राइं। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा नाराजगी जताई गई है। डीआईओएस जीएस राजपूत ने कहा कि सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दें। अन्यथा की स्थिति में वेतन रुका ही रहेगा।