फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के इस्तीफा देने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
leaders
विज्ञापन
अवागढ़ (एटा)। अवागढ़ क्षेत्र पंचायत के खैरारा से क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मंगलवार को पद से त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गईं। मंगलवार को उन्होंने अपना त्याग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इसके बाद नए प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत अवागढ़ के खैरारा से क्षेत्र पंचायत सदस्य घेगराज सिंह पुत्र रामदेव सिंह निवासी नूंहखेड़ा ने मंगलवार को बीडीओ को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने बताया कि वे विशेष कारणों के चलते क्षेत्र पंचायत अवागढ़ की बैठक में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं। साथ ही पंचायत के विकास पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्र पंचायत कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद उन्होंने त्याग पत्र दे दिया। इसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

हिल सकती है ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी
क्षेत्र पंचायत सदस्य के इस्तीफे के बाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खतरे में आ गई है। बताया जा रहा कि रिक्त सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह टुल्लन चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि इस बार अवागढ़ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सामान्य सीट पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें