फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लोग चला रहे थाने और तहसील: प्रो. रामगोपाल

विज्ञापन
केक काटते प्रो. रामगोपाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश की भाजपा सरकार में सात गुना अपराध बढ़ गए हैं। आए दिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भर में अधिकारियों को धमका रहे हैं। भाजपाइयों की गुंडई से भयभीत अधिकारी और कर्मचारी सरकारी काम नहीं कर पा रहे हैं। भाजपाइयों के कारनामों के आए दिन वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह बातें सपा के राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहीं।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम करहल रोड पर एक सपा नेता की बेटी की शादी में भाग लेने आए सांसद ने कहा अपनों को लाभ देना, गांव गरीब की न सुनना, कर्मचारियों और अधिकारियों पर नाजायज कामों के लिए दबाव बनाना ही क्या सबका साथ सबका विकास है। विकास योजनाएं ठप हो गई हैं। सरकार किसी भी नई योजना पर काम नहीं कर रही है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस सत्तारूढ़ दल के नेताओं के दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। थाने और तहसील अधिकारी नहीं भाजपा के लोग चला रहे हैं।

उन्होंने कहा बिहार के मुख्यमंत्री का बयान बेतुका है। राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी को हारा हुआ प्रत्याशी बताना उनकी हताश मानसिकता का प्रतीक है। विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के वह खुद प्रस्तावक हैं। चुनाव में तो वैसे भी एक ही जीतता है। दूसरे की हार होती है। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इटावा जाने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनके जन्म दिन से एक दिन पूर्व ही उपहार दिए और केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें