फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बुखार से 14 वर्षीय किशोर की मौत, सौ शैय्या अस्पताल में अब 113 मरीज भर्ती

Fri, 15 Oct 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में गुरुवार को बुखार से एक किशोर की मौत हो गई। राहत की बात यह है कि सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों और ओपीडी की संख्या में कम होने लगी है। अस्पताल में अब 113 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में बुखार से पीड़ित 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सिरसागंज के गांव बहरपुर निवासी समीर (14) पुत्र संजय कई दिन से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


सौ शैय्या अस्पताल में 113 मरीज भर्ती
सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों और ओपीडी की संख्या में कम होने लगी है। सौ शैय्या अस्पताल में 113 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में लगाए गए अतिरिक्त स्टाफ को भी अन्य जगह ड्यूटी पर लगा दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को फिर से व्यवस्थित करने में जुट गया है।

24 घंटे में कुल 28 मरीज भर्ती किए गए, जबकि 16 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। त्योहार के कारण ओपीडी में भी गिरावट आई है। अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ भी राहत महसूस कर रहा है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार मौसम परिवर्तन के साथ-साथ अब मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी। देहात क्षेत्रों में नए इलाकों में डेंगू का असर बरकरार है। डेंगू घर-घर मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल में 113 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें