टूटी पड़ी राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की खिकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह होने तक पुलिस ने 14 में से नौ बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य की तलाश जारी है। भागने वाले बाल अपचारियों में नौ मथुरा, एक हाथरस, चार अलीगढ़ के शामिल हैं।
केयर टेकर ने बताया कि घटना के समय वह संप्रेक्षण गृह में मौजूद थे। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग रस्तोगी ने थाना सदर बाजार में भागे हुए बाल अपचारियों के अलावा सुरक्षा में लगे तीन होमगार्ड तथा दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अव्यवस्थाओं से थे परेशान
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे बाल अपचारियों से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई है। जानकारी मिली है कि वह अव्यवस्थाओं से परेशान थे। खाने की गुणवत्ता खराब होने तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं का अभाव होने की जानकारी भी मिली है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य खबरें-
देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां
आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल
जिस महिला को मृत समझ रही थी पुलिस, वो 11 माह के बेटे को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंची फिरोजाबाद