फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पडेस्क पर 1389 प्रार्थनापत्र, समाधान महज 69 का

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छात्रों के परिणाम की गड़बड़ियों को दूर किए जाने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में गठित उच्च स्तरीय समिति को तीन दिन में विभिन्न माध्यमों से कुल 1389 प्रार्थनापत्र मिले। इसमें से महज 69 छात्रों की समस्याओं का समाधान हो पाया। बुधवार को अवकाश के दिन भी समाज विज्ञान संस्थान के बाहर हेल्प डेस्क लगाकर छात्रों से प्रार्थनापत्र प्राप्त किए गए।
विज्ञापन

उच्च स्तरीय समिति को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फार्म के माध्यम से 755, ई-मेल के माध्यम से 211 और हेल्प डेस्क के माध्यम से 423 प्रार्थनापत्र छात्रों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में प्राप्त हुए। जिन प्रार्थनापत्रों में कोई और प्रमाणपत्र लगाने की जरूरत है, उसको अभी रोका जा रहा है। कुछ छात्रों ने प्राप्तांक पर सवाल खड़े किए हैं उनकी ओएमआर भी मंगाकर देखी जाएगी। बुधवार को हेल्प डेस्क पर समिति के सदस्यों में प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. ब्रजेश रावत, आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएन सिंह, सहायक कुलसचिव परीक्षा पवन कुमार मौजूद रहे।
उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. ब्रजेश रावत का कहना है कि समिति छात्रों से उनकी समस्याएं प्राप्त कर रिपोर्ट प्रभारी कुलपति को सौंपेगी। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। फिर भी छात्रों की जो समस्याएं तत्काल हल होने लायक हैं उनका समाधान भी कराया जा रहा है। जिन छात्रों के प्रार्थनापत्र के साथ किसी और प्रमाणपत्र को लगाने की जरूरत है, उसे ई-मेल के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उच्च स्तरीय समिति के सदस्य प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि बीएससी तृतीय वर्ष के करीब 3000 छात्रों का परिणाम रुका हुआ था। इसे जारी कराया गया है। पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा नहीं हुई थी। इसमें बाकी विषयों के आधार पर औसत अंक दिए जाने थे। इस निर्णय का क्रियान्वयन कराया गया। इसके साथ ही वेब रजिस्ट्रेशन भी खुलवाया गया।
उच्च स्तरीय समिति अवकाश में भी काम रही है, जबकि विश्वविद्यालय में छुट्टियां हो गई हैं। कार्यालय बंद हैं। इससे छात्र-छात्राओं की समस्याओं का उसी दिन समाधान हो पाना मुश्किल हो गया है। विश्वविद्यालय का कार्यालय सोमवार को खुलेगा।
विश्वविद्यालय का हेल्प डेस्क तो बुधवार को बंद रहा तो कुछ छात्र उच्चस्तरीय समिति के हेल्प डेस्क पर पहुंच गए। प्रोविजनल डिग्री के भी छात्र पहुंचे। इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस पर वह नाराज भी हुए। छात्रों को बताया गया कि उच्च स्तरीय समिति इस वर्ष छात्रों के परिणाम में हुई गड़बड़ियों के लिए बनाई गई है, उसी से संबंधित प्रार्थनापत्र ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें