फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ग्रुप पर भड़काऊ पोस्ट डालने के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे के वॉलिंटियर व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वाले के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के वालिटिंयर व्हाट्सएप ग्रुप पर बुधवार को धार्मिक भावनाओं का आहत करने वाली पोस्ट डाली गई थी। ग्रुप पर विरोध होने लगा तो पुलिस अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया।

गुरुवार को राष्ट्रीय राजपूताना यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राज सिंह की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने तहरीर में कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी और कौशांबी की गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के खिलाफ भी सड़क पर उतरकर खिलाफ प्रदर्शन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का आहत और 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें