फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग प्रमाणपत्र के नाम पर हो रही वसूली

विज्ञापन
दिव्यांग - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। दिव्यांग प्रमाणपत्रों के नाम पर चल रहे वसूली के खेल को रोकने के लिए दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। उन्होंने कर्मचारी पर अवैध रूप से वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिव्यांग जन समिति के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा ने कहा कि दिव्यांग अपने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं। जब भी वे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जाते हैं तो उनसे अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने दलाल पिंकी व कामोद पर पांच-पांच सौ रुपये वसूल करने का आरोप लगाया है। इससे दिव्यांगों का शोषण हो रहा है। दिव्यांगों ने संविदा कर्मचारियों पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आदित्य कुमार, दिनेश सिंह, जगपाल, बृजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, रघुवीर सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, मिथलेश कुमार, आदेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें