फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए युवक को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी-करहल। मैनपुरी रोड पर मंगलवार सुबह टहलने गए एक युवक को कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल को सैफई ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर बिजली घर के पास निवास कर रहे 30 वर्षीय अनुज यादव मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब छह बजे जब वह टहल रहे थे, तभी बिजली घर के सामने मार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच चालक कार को छोड़ कर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें