फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर को नहीं मिल सकेगी मृतका के हिस्से की जमीन

विज्ञापन
इस गांव में बसने के लिए सरकार दे रही लाखों रुपये - फोटो : Gerhard Mathieu
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव नगला कुबेर में देवर रोशन पुत्र जिया लाल ने अपनी विधवा भाभी रेखा की हत्या कर दी। रेखा के हिस्से की लगभग 10 बीघा जमीन हथियाने के लिए देवर ने हत्या की योजना बनाई। चूंकि मृतका बिहार की थी ऐसे में यहां उसके रिश्तेदारों की भी कोई मजबूत नींव नहीं थी।
विज्ञापन

ग्रामीण इस दर्दनाक घटना को लेकर काफी व्यथित हैं और उन्होंने अब योजना तैयार की है कि जमीन के लिए देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन यह जमीन देवर को हथियाने नहीं दी जाएगी। मंगलवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में गांव में पंचायत बुलाई गई। गांव के सरपंचों ने सामूहिक रूप से फैसला सुनाया कि महिला के हिस्से की जमीन पर मृतक महिला और उसके पति का यादगार स्थल बनवाया जाएगा और जो जमीन बचेगी उसपर ग्रामीण आपस में चंदा एकत्रित कर भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे। इस फैसले पर ग्रामीणों ने हाथ उठाकर अपनी मुहर लगा दी। इस फैसले पर पुलिस भी ग्रामीणों के साथ खड़ी दिखाई दी।
दहशत फैलाता था हत्यारोपी
कासगंज। हत्यारोपी रोशन शराब के नशे का आदी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आए दिन शराब के नशे में वह गांव की गलियों से गालियां देता हुआ गुजरता था। आरोपी की दहशत मृतका के परिजनों में भी दिखी। मृतका की बहन को भी आरोपी ने गोली मारकर घायल किया था। परिजनों ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि दहशत के चलते घायल को बिहार ले गए।
विज्ञापन

- गांव के चौकीदार भगवानदास ने ग्रामीणों का प्रतिनिधि होने का हक अदा किया है। चौकीदार ने गांव में ग्रामीणों को एकत्रित कर पंचायत जुटाई। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है महिला के हिस्से की जमीन पर दंपत्ति का यादगार स्थल और मंदिर बनाएंगे- रविंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें