फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : फोरलेन नहीं सिक्सलेन होंगे एटा के तीनों बाईपास

विज्ञापन
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
एटा। जिले के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। जिस एनएच-91 पर फोरलेन का निर्माण हो रहा है, उसका 15 किमी का वह हिस्सा जो एटा शहर और पिलुआ व मलावन कस्बे को टच करेगा, उसे सिक्सलेन किया जाएगा। फोरलेन में पड़ने वाले इन तीनों बाईपास को सिक्सलेन करने के लिए 21 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने जिला प्रशासन को भूमि अधिग्रहण कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

अलीगढ़ से कानपुर तक एनएच 91 को फोरलेन किए जाने का काम चल रहा है। जिले में भदवास से लेकर मलावन तक 41 किमी क्षेत्र में हाईवे फोरलेन किया जाना है। इसके साथ ही जिले में 15 किमी लंबे तीन बाईपास के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। अब तक बाईपास निर्माण के लिए फोरलेन के हिसाब से भूमि का अधिग्रहण किया गया था। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बाईपास को सिक्सलेन करने की तैयारी की है। इसके लिए जिला प्रशासन को 21 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण कराने के लिए प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी ने पत्र लिखा है। भूमि अधिग्रहण के दायरे में आने वाले किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। पत्र मिलते ही प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है।

18 गांवों में फिर होगा अधिग्रहण
सिक्सलेन के तहत जिले के सोंगरा, बरई, मानपुर, सुन्ना, सिहोरी, बमनई, ततारपुर अव्वल, पुरांव, मानिकपुर, मिल्क छछैना, भदवास, भदुआ, कंगरौल, अकबरपुर, सैंथरी, आसपुर में भूमि का अधिग्रहण दोबारा किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां बनेंगे बाईपास
एटा के विरामपुर से मानपुर तक 11 किमी, पिलुआ में 1.5 किमी और मलावन में 2.5 किमी लंबे बाईपास बनाए जाएंगे। प्रशासन ने 11 किमी लंबे बाईपास का निर्माण भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


मिलेगी राहत
एनएचएआई का पत्र मिल गया है। सिक्सलेन के लिए अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण का काम शुरू करा दिया है। इससे जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
महेंद्र सिंह तंवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम
आंकड़ों पर एक नजर
15 किमी लंबे होंगे बाईपास
21 हेक्टेयर भूमि का अतिरिक्त अधिग्रहण
300 करोड़ रुपये करीब का अतिरिक्त खर्च
18 गांवों में किया जाएगा भूमि अधिग्रहण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें