फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं को मिलेगा सहारा

विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं को मिलेगा सहारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के समीप नावल्टी रोड पर डूडा द्वारा नवनिर्मित तीन मंजिल भवन में वन स्टॉप सेंटर का गुरुवार को जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। इस के शुरू होने से पीड़ित महिलाओं को सहारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि महिला हेल्प लाइन 181 से संचालित है जिसके लिए महिला पुलिस कर्मियों सहित एक रेस्क्यू वैन रहती है। यदि घरेलू हिंसा या अन्य किसी प्रकार से पीड़ित महिला 181 पर कॉल करती है, तो तुरंत लखनऊ से यहां कॉल आएगी और आवश्यकतानुसार रेस्क्यू वैन तुरंत उस पीड़ित महिला को यहां लाएगी। इस वन स्टॉप सेंटर में ऐसी महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा, सहायता, भोजन, काउंसलिंग एवं ठहरने की व्यवस्था रहेगी। भवन में पुलिस चौकी की स्थापित कर दी गई है। यहां 04 महिला आरक्षी, एक कंप्यूटर आपरेटर और 3 नर्सें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में जल्द ही नया स्थाई भवन बनवाया जायेगा। जिसके लिये शासन द्वारा बजट आवंटित कर दिया गया है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश, एसआई इंदु वर्मा, वरिष्ठ नेता नवलकिशोर कुलश्रेष्ठ, कौशल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें