फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैमर बंद होने की सूचना पर जेल दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
Jail Love Story
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में जैमर बंद होने की जानकारी मिलने पर बुधवार रात को डीएम-एसएसपी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। उन्होंने बंदी और कैदियों की सघन तलाशी कराई। हालांकि जेल में पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक वस्तु हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

देर शाम को जिलाधिकारी आईपी पांडेय को जेल में कैमरे और जैमर बंद होने की सूचना मिली। इसके बाद डीएम, एसएसपी आशीष तिवारी नेे बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जेल में छापामार कार्रवाई की। जिला जेल में पुलिस बल ने प्रत्येक बैरक और उनमें निरुद्ध बंदी एवं कैदियों की सघन तलाशी कराई। बैरक के साथ ही अस्पताल और पाकशाला में भी चेकिंग की गई। जेल में हुई करीब दो घंटे तक की चेकिंग देख कैदियों में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने बंदी और बैरक की चेकिंग कराई थी। इस दौरान जेल के अंदर कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता दें कि देर शाम हुई तलाशी से पहले अधिकारियों ने सुबह भी जेल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें