फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की जुमला सरकार ने नहीं किया काम: प्रो. रामगोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सिरसागंज के एसडी शीतग्रह में मंगलवार को आयोजित सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर निशाना साधा।
विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी तक केंद्र सरकार केवल योजनाओं के नाम बदलकर लोगों को भ्रमित कर रही है। भाजपा की बनाई हुई योजनाएं फेल रही हैं चाहे वह नोटबंदी हो या जीएसटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार देने का वादा भी जुमला निकला। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि हमने जो विकास जिले में किया है वह आज लोगों को दिखाई दे रहा है। प्रदेश की सरकार अभी तक प्रदेश में किसी भी जिले का इतना विकास नहीं करा सकी है।

सम्मेलन में एसएलसी डा. दिलीप यादव, एमएलसी अरविंद यादव, एमएलसी डा. असीम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अनुजेश प्रताप सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष राधाकिशन राजपूत ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। सम्मेलन में राधाकिशन राजपूत, रामसेवक यादव, निमिष गुप्ता, अवधेश प्रताप बघेल, विजेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख विल्लू यादव, लालजी तोमर, डा. भुवनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें