पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का अस्थि कलश 25 अगस्त को जनपद में आएगा। इसके लिए आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा के मंत्री धरमवीर प्रजापति ने कार्यक्रम जारी किया है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय पुंडीर ने बताया कि 12 स्थानों पर अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की अगवानी होगी। नदरई पर सबसे पहले सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत अगवानी करेंगे। बांकनेर पर गौरी शंकर शर्मा, बिड़ला अस्पताल पर आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी उमा शंकर शर्मा, गांधी मूर्ति पर भाजपा बृज प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, बारहद्वारी पर सुरेश माहेश्वरी, शरद गुप्ता, सोरों गेट पर भगवती अग्रवाल, कुमकुम वार्ष्णेय, सोरों गेट पुलिस चौकी हिंदू युवा वाहिनी के अनुपम यादव, अमांपुर तिराहा राज कोल्ड स्टोरेज पर नीरज शर्मा, मामों पर प्रवेंद्र राना, गोरहा पर देवेंद्र एवं अरविंद राजपूत, प्रहलादपुर शैलेंद्र लोधी और सोरों में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे अस्थि विसर्जन कलश की अगवानी करेंगे।