फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को पीटने से रोकने पर पिता ने बेटियों को चाकू मारे

विज्ञापन
मां को पीटने से रोकने पर पिता ने बेटियों को चाकू मारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। कस्बे की न्यू कॉलोनी में मां को बचाने आई दो बेटियों को पिता ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बेटी की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी निवासी इंद्रपाल अपनी पत्नी को शराब पीकर मारपीट कर रहा था। उसकी बड़ी बेटी ज्योति पत्नी रंजीत निवासी लालपुर मारहरा एटा सावन के महीने में अपने मायके आई हुई थी। वह अपनी मां को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। छोटी बेटी रोशनी (16) भी मां को बचाने के लिए पहुंच गई। बेटियों के मां को बचाने से पिता कुपित हो गया और उसने घर में से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और दोनों बेटियों पर चाकू से प्रहार कर दिए। बेटियों ने अपनी मदद के लिए शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के आने पर आरोपी पिता भाग गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छोटी बेटी रोशनी ने पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें