फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डेंगू की जांच को पैथॉलोजी के नहीं काटने होंगे चक्कर

विज्ञापन
dengue
विज्ञापन
एटा। डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। अब डेंगू की जांच के लिए पैथॉलोजी के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब ब्लॉकस्तर पर ही एनएस 1 किट से डेंगू, मलेरिया और चिकिनगुनिया की जांच हो सकेगी। इसके लिए आठों ब्लॉक पर एनएस 1 कीट मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन

गत वर्षों जनपद में डेंगू ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। अब डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एनएस-वन किट मुहैया कराई गई है। संदिग्ध दिखने वाले मरीज की तत्काल जांच कर ली जाएगी। इससे समय रहते ही डेंगू का उपचार किया जा सकेगा। साथ ही मलेरिया और चिकिनगुनिया की जांच को भी 200-200 कीट मुहैया कराई गई है। अब ब्लॉक स्तर पर भी लोगों को जांच के लिए पैथॉलोजी के चक्कर नहीं काटने होंगे।

डेंगू के मरीजों की जांच के लिए ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच किट मुहैया कराई गई हैं। इसके साथ ही मलेरिया और चिकिनगुनिया की जांच के लिए दो-दो सौ किटें भेजी गई हैं। इन किटों से मौके पर ही परिणाम देखे जा सकेंगे और मरीज को समय से उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. हरप्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें