फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतो ने किया आंदोलन को पूर्ण समर्थन का एलान

विज्ञापन
संतो ने किया आंदोलन को पूर्ण समर्थन का एलान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों।
विज्ञापन

तीर्थनगरी को तीर्थ स्थल घोषित कराने को लेकर संत समाज की बैठक वराह मंदिर पर विदिहानंद महाराज के नेतृत्व में हुई। संत समाज ने सोरों को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन

विद्यानंद महाराज ने कहा कि सोरो तीर्थ के हित में जो युवा तीर्थ स्थल घोषित कराने को जो आंदोलन कर रहे हैं। यह बेहद सराहनीय कार्य है। आज का युवा पौराणिक महत्व की नगरी से जुड़ा है। उसे तीर्थ स्थल का दर्जा कराने के लिए युवाओं के द्वारा किए जाने आंदोलन को वह पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले अपने आपको अकेला ना समझे। संत समाज उनके साथ खड़ा है। इस आंदोलन के दौरान संत समाज मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से बनने का प्रयास करेगा। आंदोलन संयोजक भूपेश शर्मा को सारे संत समाज ने एकमत होकर सोरो को तीर्थ स्थल घोषित कराने को हो रही आंदोलन में अपना पूर्ण सहयोग दिया है। बैठक में स्वामी भजन महाराज, स्वामी रामानंद महाराज, स्वामी महाराज सिंह, स्वामी हर्षानंद महाराज, स्वामी शिवानंद महाराज, स्वामी रामगिरी महाराज, स्वामी भगवान महाराज, स्वामी महानंद महाराज, स्वामी गोपालदास, स्वामी बालकानंद महाराज, स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी परमानंद महाराज, स्वामी त्रिलोकी आनंद महाराज, स्वामी परमानंद बालकानंद, सुनील तिवारी, भवानी अमरीश, आशुतोष निर्भय, सीटू तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें