फिरोजाबाद। जिले में देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों का अनुज्ञापन सोमवार को ई-लॉटरी से होगा। ई-लॉटरी के दौरान जिले के नोडल अफसर जितेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे। मंडलवार ई-लॉटरी सिस्टम के तहत जिले में 11:30 बजे से एक बजे के बीच लॉटरी निकाली जाएगी।
पूर्व में ई-लॉटरी सिस्टम में आई दिक्कतें देख शासन ने इस बार शराब की दुकानों के अनुज्ञापन के लिए मंडलवार लॉटरी निकालने का फैसला लिया। ई-लॉटरी सिस्टम के तहत लखनऊ मंडल के बाद आगरा मंडल की शराब दुकानों की लॉटरी निकालने के लिए 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
ई-लॉटरी के दौरान जिले के नोडल अफसर और प्रमुख सचिव नियोजन जितेद्र कुमार मौजूद रहेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी सिस्टम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि जिले में कुल 583 देशी, अंग्रेजी एवं बीयर की दुकानों के ठेके उठने हैं, लेकिन 249 जगहों पर निर्धारित शराब की दुकानों के लिए आवेदन नहीं मिलने की स्थिति में केवल 321 दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी सिस्टम से होगा।