फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों ने किया पंचायत कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा राधारानी परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने से गुस्साए रिक्शा चालकों ने नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा किया। पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेयरमैन की अनुपस्थिति में वार्ड आठ के सभासद प्रतिनिधि बल्लभ चौधरी को अपना मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञात रहे नगर पंचायत प्रशासन ने राधारानी परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाई है। सभासद प्रतिनिधि ने ई-रिक्शा चालकों को वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने चालकों से कहा कि वे कान में लीड लगा कर रिक्शा न चलाएं। बीच रास्तों में रिक्शा खड़ा न करें। इस मौके पर राजकुमार, गोकलेश, थान सिंह सैनी, बबलू, गुड्डू, संतोष, मनोज, परमानंद, मुकेश, रामानंद, राजेश सैनी, कालाचांद आदि ई-रिक्शा चालक मौजूद थे।

दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष टिमटू सिंह ने बताया कि राधारानी परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाया। लोगों की शिकायत थी कि ई-रिक्शा चालक परिक्रमा मार्ग में तेज गति से रिक्शा चलाते हैं और बीच रास्ते पर खड़ा कर देते हैं। ऐसे चालकों को हिदायत दे दी है, अगर सुधार न किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें