फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को कैल्ठा में मिला नकल का जखीरा

विज्ञापन
डीएम को कैल्ठा में मिला नकल का जखीरा, होगी कार्रवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। अलीगंज के जनता इंटर कालेज कैल्ठा में जिलाधिकारी अमित किशोर को नकल का जखीरा मिला है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश कर दिए है। पुलिस और जिम्मेदार सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी अमित किशोर ने एएसपी संजय कुमार के साथ जिले के चार इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इसमें जिलाधिकारी को जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा में खिड़की के पास नकल का जखीरा मिला। इसको लेकर डीएम ने जांच बैठा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के आदेश दिए है, जो विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह जांच कर रहे हैं कि आखिर नकल को मंगलवार को ही फेंका गया है कि या इससे पहले भी नकल कराई गई है।
विज्ञापन


बताते चले कि मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की पेपर था। इसके बाद जिलाधिकारी महावीर सिंह इंटर कालेज अंगरैया पर पहुंचे, जहां उन्हें अनुपस्थित मिले दो प्राथमिक शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए है। वहीं डीएम ने कहा कि निर्देश के बाद भी केंद्र पर परिषदीय शिक्षक कम मिले हैं। इसकी भी जांच कराई जा रही है। जिम्मेदार लोगों से जबाव तलब किया जा रहा है। उधर, डीएम ने सीसीटीवी बंद मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध प्राथमिकी एवं नकल कराने वाले शिक्षकों को जेल भेजने की चेतावनी दी। बताते चले कि यह विद्यालय समाजवादी पार्टी अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र एवं जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक है।
विज्ञापन




परीक्षा केन्द्र पर खिड़की के पास जो पर्चियां मिली हैं। उसके बारे में परिषद को लिखित रुप से अवगत करा दिया है। 13 फरवरी को हुई परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों की कॉपी भी बोर्ड द्वारा स्केन कराए जाने के कहा गया है। डीआईओएस और पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज जांच करने के निर्देश दिए है। अगर सीसीटीवी कैमरा बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
अमित किशोर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें