फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस हो रही नाकाम

विज्ञापन
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। हिंसा एवं चंदन हत्याकांड के मामले में अभी तक छह आरोपी फरार हैं। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस अब तक फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी हर हाल में होगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि हिंसा और हत्या के मामले में अब तक 54 आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं छह आरोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलीगढ़, बदायूं, एटा और हाथरस में दबिश दे रही है लेकिन फरार आरोपियों का सुराग नहीं लग पा रहा है। इंटेलिजेंस क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा अन्य पुलिस टीमें भी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हैं। एसपी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकता के साथ हिंसा और हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय होकर कर रहीं हैं। किसी तरह की लापरवाही और शिथिलता सामने नहीं आई है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।


पुलिस लापरवाही की जांच भी जारी
कासगंज। सांप्रदायिक हिंसा और हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही की जांच भी चल रही है। एसपी के निर्देश पर एएसपी कासगंज पवित्र मोहन त्रिपाठी जांच कर रहे हैं। हालांकि लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक को शासन ने स्थानांतरित कर दिया था। वहीं नदरई गेट, बिलराम गेट, एवं सोरों गेट के चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी किसी की लापरवाही तय नहीं हुई है।
विज्ञापन



चंदन गुप्ता को दी आप ने श्रद्धांजलि
कासगंज। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला संगठन संयोजक भानु प्रताप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान मृत चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नगर संयोजक संतोष राजपूत, रविकांत शर्मा, कमल कुमार गोला, सुभाष शर्मा, प्रियंका सिंह, सुखेंद्र सिंह, मुकेश, रेशमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें