फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के मुद्दे पर विधान परिषद कार्रवाई का किया बहिष्कार

विज्ञापन
कासगंज में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कासगंज मुद्दे पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा परिषद की कार्रवाई नहीं चलने दी। विधान परिषद में हंगामा किया। इस दौरान सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन


सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि कासगंज में चंदन गुप्ता की मौत किसकी गोली से हुई इसकी न्यायिक जांच की जानी चाहिए। घटना की 16 घंटे बाद रिपोर्ट क्यों लिखी गई। तिरंगा यात्रा में तिरंगा झंडे के स्थान पर लोगों के हाथ में भगवा झंडे थे।

उन्होंने कहा कि भगवा ब्रिगेड देश की शान तिरंगा झंडे का लगातार अपमान कर रही है। तिरंगा झंडा फहराया जाता है लेकिन ये लोग जगह-जगह तिरंगा झंडा लहरा कर अपमान कर रहे हैं। कासगंज की घटना को जिस रूप में प्रस्तुत किया गया है वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने राज्य सरकार के इशारे पर पूरे मामले को गलत तरीके से दर्शाया है इसकी जांच होनी चाहिए। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि विधान परिषद की कार्रवाई को इस मुद्दे पर ठप रखा गया। सपा का साथ बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें