नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में नवनिर्वाचित सभासदों ने एक-दूसरे से परिचय किया। अध्यक्ष ने सभी सभासदों को सहयोग के साथ काम करने का आश्वासन दिया। बैठक में रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने की मांग उठी तो पहली बार बैठक में पहुंचे विधायक ने नगर के विकास के लिए 50 लाख रुपए दिए।
नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस को मनाने पर चर्चा हुई। साथ ही नगर में दो पार्क, जनरेटर द्वारा स्ट्रीट लाइट की केबिल अंडरग्राउंड किए जाने तथा पालिका के स्थापित पांच नलकूपों पर शौचालय बनाए जाने के लिए प्रस्ताव रखे गए। इसका सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।
सबसे अहम मुद्दा बैठक में रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने के लिए बैठक में उपस्थित विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के समक्ष रखा गया। इसमें विधायक ने सभी सभासदों को आश्वस्त किया कि नगर में जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड बनने का काम शुरू हो जाएगा और शासन से बस स्टैंड बनाने की पत्रावली अनुमोदन के लिए पहुंची।
उन्होंने बोर्ड की बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि विधायक निधि से 50 लाख रुपये नगर पालिका परिषद को नगर के विकास के लिए दिए जाएंगे। नगर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी। पालिकाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बैठक में कहा कि हर वार्ड में विकास कार्य सभासदों की स्वीकृति पर किए जाएंगे। बैठक में सभासद प्रमोद कुमार, सौरभ, नेहा, कृष्णा देवी, बीकेश कुमार, विनोद कुमार, सुनीता देवी, सावित्री देवी, रोशन बेगम, मनोज कुमार, निसार खां, महफूज खां, राजीव यादव, पिंकी यादव, ज्ञान वती, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।