फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि से हटवाए गए कब्जे

विज्ञापन
नो मेंस लैंड पर बसी आबादी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। तहसील क्षेत्र के गांव भैंसोरा बुजुर्ग में एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीणों के अवैध कब्जों को हटवाया। इस दौरान शौचालय अपूर्ण होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ बीएस वीर कुमार, तहसीलदार एनराम ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव भैंसोरा बुजुर्ग में सघन भ्रमण किया। यहां एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि पर लगी भूसे की बुर्जी और बिटोरे को हटवाया। इसके साथ ही तहसीलदार को ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गांव में कई शौचालय अपूर्ण होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गांव में निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। निजी भूमि के विवादों की भी गांव में चौपाल लगाकर समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। गांव में पेंशन आदि के मामलों की भी समीक्षा की गई। वंचित लोगों को पेंशन प्रक्रिया समझाई गई और ऑनलाइन आवेदन डालने के लिए बताया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक महाराज सिंह, राहुल, कोतवाली निरीक्षक रिपुदमन सिंह तमाम अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें