फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में फंसी ट्रेनें, आठ-आठ घंटे आ रहीं लेट

विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा/राया। बुधवार रात से हुए घने कोहरे का ट्रेनों के संचालन पर व्यापक असर पड़ा है। दो ट्रेनें रेल प्रशासन ने रदद् कर दीं वहीं, कोहरे के कारण 10 ट्रेन आठ घंटे तक देरी से चली।
विज्ञापन

मथुरा रेलवे जंक्शन से देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से को जोड़ने के लिए 250 से अधिक ट्रेन रोजाना गुजरती हैं, वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेन जम्मूतवी और पंजाब राज्य को जोड़ती हैं। बुधवार रात से हुए घने कोहरे के चलते परिचालन के अफसरों ने डाउन रूट की उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस और श्रीधाम एक्सप्रेस को रदद् कर दिया। ट्रेन के रदद् होने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ी।

इसके अलावा डाउन रूट की पटना से कोटा जाने वाली कोटा पटना एक्सप्रेस आठ घंटे, इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस पांच घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 3.30 घंटे, मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से चली। साथ ही अप रूट की निजामुद्दीन से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस 2.30 घंटे, स्वर्ण मंदिर मेल 2.30 घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस 3.30 घंटे और अमृतसर से इंदौर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन पांच घंटे देरी से चली। भरतपुर से कासगंज जाने वाली पैसेंजर एक घंटा लेट चल रही है। कासगंज से आगरा जाने वाली पैसेंजर और अचनेरा से कासगंज जाने वाली पैसेंजर एक एक घंटा लेट चल रही हैं। इन ट्रेनों को पटाखे चलाकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें