फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
OX
विज्ञापन
जैथरा। खेत पर काम कर रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सपड़ी निवासी सतीश (28) पुत्र रूपलाल सोमवार शाम खेत पर गया था। खेत पर काम करते समय अचानक एक सांड़ ने सतीश पर हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी सतीश के परिजनों को दी। जानकारी पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन बेटी एवं एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें