फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप से उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। झोलाछाप के उपचार से ग्रामीण की मौत से गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा किया। तीमारदारों के गुस्से को देख झोलाछाप क्लीनिक पर ताला लगाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सिरसागंज कसबा के कुंजपुरा रोड गांव कुंजपुरा के निवासी मुलायम (40) पुत्र राजाराम की सुबह उल्टी दस्त होने से तबियत बिगड़ गई। परिवारीजन उपचार के लिए उसे गांव के झोलाछाप जसवंत सिंह के क्लीनिक पर ले आए। झोलाछाप ने मुलायम को भर्ती कर उपचार करना शुरू कर दिया।

मरीज को जैसे ही बोतल चढ़ानी शुरू की तभी तबियत बिगड़ी और चंद मिनटे मे मरीज ने दम तोड़ दिया। यही नहीं मरीज की हालत खराब बता झाोलाछाप ने क्लीनिक से ले जाने के दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजन मरीज को लेकर जैसे ही क्लीनिक से बाहर आए उसने क्लीनिक का शटर गिराया और ताला लगा कर गायब हो गया।
विज्ञापन


मौत की पुष्टि होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने क्लीनिक के बाहर हंगाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत कराते हुए शव पीएम के लिए भेजा। परिवारीजनों ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज ने कहा परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर झोलाछाप की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें