फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बैंक ऑफ इंडिया के कोटला रोड ओम कालोनी स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में नोटबंदी के दौरान जमा लाखों की धनराशि लेकर केंद्र संचालक और उसके साथी गायब हो गए। मामले में खाता धारक की तहरीर पर केंद्र संचालक के प्रबंधक, उसके दो साथी एवं बैंक ऑफ इंडिया छिंगामल का बाग के प्रबंधक के खिलाफ थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


थाना उत्तर के टापाकलां पानी की टंकी के पास के निवासी रघुवीर सिंह पुत्र मिजाजीलाल ने थाना उत्तर में बैंक ऑफ इंडिया के ओमनगर कालोनी में संचालित शाखा के प्रबंधक कुंजबिहारी शर्मा, संचालन में सहयोग कर रहे गौरव तिवारी, रानी तिवारी एवं छिंगामल का बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप है कि वर्ष 2014 से 2017 के मध्य बैंक खाते में 53277 रुपया जमा कराए। मुख्य शाखा में खाता चेक करने पर 223 रुपये जमा मिले। उन्होंने कहा कि कई खाता धारकों के साथ धोखाधड़ी की है। इसी प्रकार पूनम शर्मा पत्नी प्रदीप कुमार ने 43066, रिेंकी पत्नी प्रवीन शर्मा ने 83063 रुपया, ममता पत्नी शिव कुमार ने 29 हजार, मुन्नेश पुत्र जयपाल सिंह ने एक लाख 50723 रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन


जलदेवी पत्नी प्रेमनरायन ने 11500, कुमकुम देवी पत्नी अवधेश कुमार ने 70454, नवीन कुमार पुत्र मानसिंह ने 69400, मान सिंह कुशवाह पुत्र रामस्वरूप ने एक लाख 91 हजार 217, मुकेश पुत्र मान सिंह ने 91 हजार 888, प्रवीन पुत्र केशवदेव ने 75425, रेनू शर्मा के 11 हजार,सुनीता देवी के 5535, सुनीता देवी 66 हजार, मुनीश पुत्र कालीचरन ने 99264 रुपये जमा कराए थे।

उर्मिला देवी 8743, ज्योति तोमर 8300,शारदा देवी के 42450, रश्मि तोमर के 8300,सुषमा देवी के 75500,दीपक शर्मा 15620, हरि बाबू तुलाराम के 22538 रुपया लेकर गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा खाते में जमा कराई रकम गायब होने के पीछे मुख्य शाखा प्रबंधक की मिलीभगत है। थाना पुलिस ने धारा 420 एवं 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें