शासन से धान की खरीद 25 सिंतबर से शुरू करने के फरमान के बाद से खरीद एजेंसियों की चिंताएं बड़ी हुई है। जबकि अभी जनपद में फसल तैयार तक नहीं हुई है। बारिश कम होने से भी फसल पर असर पड़ा है। ऐसी जिससे फसल के विलंब होने की संभावना है।
जनपद में धान की पौध जुलाई में लगाई जाती है। यह फसल दीपावली के बाद पककर तैयार हो पाती है। यह फसल नवंबर माह के पहले सप्ताह तक पहुंच पाती है। इन किसानों को अपनी फसल खरीद केंद्रों पर लगानी होती है वे भी नवंबर में ही केंद्रों पर पहुंचते हैं। जबकि शासन ने खरीद 25 सितंबर से शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष जनपद में बारिश की स्थिति अच्छी नहीं रही। इससे फसल के विलंब होने की संभावना जताई जा रही है। विभागीय अधिकारी इस बात से चिंतित नजर आ रहे हैं कि जब फसल ही तैयार नहीं हुई है तो वे किस तरह से खरीद शुरू करेंगे।
पांच साल में केंद्रों पर खरीद शुरू होने की तिथि
वर्ष 2011 4 नवंबर
वर्ष 2012 7 नवंबर
वर्ष 2013 13 नवंबर
वर्ष 2014 17 नवंबर
वर्ष 2015 4 नवंबर
वर्ष 2016 10 नवंबर
धान की फसल के आगमन का सीजन नवंबर में रहता है। अभी तक की खरीद में कभी भी फसल सितंबर माह में केंद्र तक नहीं आई है, लेकिन विभाग ने खरीद के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। खरीद केंद्र निर्धारित कर लिए हैं।
जेया अहमद खाद्य एवं विपणन अधिकारी