फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
असलाह बारूद
विज्ञापन
एटा। निकाय चुनाव नजदीक आते ही जिले में अवैध हथियार तस्करी करने वाला गैंग सक्रिय हो गए हैं। जैथरा पुलिस ने दो लोगों को अवैध असलाह बनाते हुए पकड़ा है। यहां से पुलिस को दस तैयार और पांच अधबने असलाह और औजार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध हथियारों को दिल्ली तक सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

चुनाव नजदीक आते ही जिले में अवैध हथियारों की तस्करी चरम पर पहुंच जाती है। थाना जैथरा क्षेत्र गांव परौली मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। मुखबिर की सूचना पर जैथरा पुलिस ने घर पर छापा मारा। यहां पर पुलिस ने अरविंद पुत्र रुपराम और मनोज पुत्र रुपराम निवासी परौली थाना जैथरा को पकड़ा। इस बारे में पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अखिलेश चौरसिया और एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दस तैयार और पांच अधबने हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई जिला ही नहीं दिल्ली तक कर रहें थे। एसएसपी ने हथियार तस्कर पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक तमंचे को दो हजार रुपये तक में बेंचते है। सप्लाई का काम वह जिले के साथ ही दिल्ली तक करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें