फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को चयनित

विज्ञापन
दौड़
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक्स संघ ने केए महाविद्यालय के मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया। ट्रायल में 400 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 37 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो वर्गों में संपंन हुई। अंडर 16 में 5 किमी दौड़ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 16.5 मिनट का समय निकाला। इसके अलावा सुनील यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वर्ग में 100 मीटर में अमित कुमार नीलू कुमार, 200 मीटर में अमित कुमार, सानिध्य वाष्णेय, 400 मीटर में प्रमोद व मुरारी, 800 मीटर में गुलशन कुमार, अंशुल कुमार, 1500 मीटर में विजय कुमार, पंकज कुमार चयनित किए गए। 10 किमी में विजय कुुमार, देवेंद्र कुमार, लंबी कूद में शिवम गौतम देवेंद्र, ऊंची कूद में, भाला फेंक में मोहित सोलंकी, शिवम सोलंकी, गोला फेंक में मोहित कुमार, हैमर थ्रो में सौरभ चौहान, मोहित सोलंकी चयनित हुए।
बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर में पारुल, कमला, 400 मीटर में मीनू धनगर, डिसकल थ्रो व हैमर थ्रो में पूजा चौहान चुनी गईं। अंडर 14 बालक में 100 मीटर में रवि बघेल, रवी कांत, 200 मीटर में उपेंद्र कुमार, आकाश, 400 मीटर में सुभाष, वीरेंद्र, 600 मीटर में अभिषेक चौहान, धीरेंद्र, कूद में धीरेंद्र को चुना गया। संघ के सचिव सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि 16 व 17 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिसमें चयनित खिलाड़ी सहभागिता करेंगे। इस दौरान केए कॉलेज के बीके तोमर, डा. प्रवीन जादौन, सत्यवीर सिंह चौहान, प्रतीक यादव, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें