फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को नहीं भाई आनलाइन पंजीकरण व्यवस्था

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

किसानों को उपज का सही लाभ दिलाने एवं खरीद में फर्जीबाड़ा रोकने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था जिले में फ्लाप होती नजर आ रही है। अभी तक एक भी किसान ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है। जबकि 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
किसान इस बार अपना पंजीकरण कराने के बाद ही धान खरीद केंद्रों पर बेच सकते हैं। धान खरीद के लिए एक सितंबर से प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना है। पंजीकरण के साथ अपना फोटो, खतौनी, बैक पास बुक, आधार कार्ड अपलोड करना है। किसी भी जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र आदि के माध्यम से पंजीकरण किया जा सका है। प्रक्रिया को शुरू हुए 11 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक एक भी किसान अपना पंजीकरण कराने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

शासन ने 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने के निर्देश भी जारी किए है। खरीद के लिए 15 केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। यदि किसान ने पंजीकरण नहीं कराया तो फिर किस तरह से खरीद होगी इसे सोचकर विभागीय अधिकारी परेशान है। खरीद विभागीय अधिकारी लगातार इस प्रयास में जुटे हुए हैं कि किसान अपना पंजीकरण करना शुरू कर दें।
खरीद के लिए अनुश्रवण समिति का किया गठन
कासगंज। धान खरीद पर अनुश्रवण समिति नजर रखेगी। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इस समिति में इस समिति में क्षेत्रीय विपरण अधिकारी संयोजक बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक तहसील एवं ब्लॉक क्षेत्र का एक केंद्र प्रभारी, एडीसीआ सहकारिता, मंडी सचिव, कृषि विभाग के अधिकारी, बांट माफ अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी द्वारा नामित दो प्रगतिशील किसान सदस्य बनाए गए हैं।
आज होगी कार्यशाला आयोजित
कासगंज। धान खरीद के लिए मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें धान की गुणवत्ता की पहचान आदि की जानकारी दी जाएगी, जिससे मानक के अनुसार खरीद हो सके।
विज्ञापन

धान की खरीद ऑन लाइन पंजीकरण कराने वाले किसान से ही होगी। खरीद के लिए किसानों को ऑन लाइन पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जेया अहमद खाद एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें