कासगंज। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे के निर्देश पर विभिन्न थानों में वांछित चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद भर में रविवार की रात अभियान चलाया गया। इस अभियान में चार थानों में वांछित चल रहे 13 वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली में 2, पटियाली थाना में 2, सिकंदरपुर वैश्य थाना में 4 एवं सिढ़पुरा थाना में 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
कासगंज कोतवाली में वांछित वारंटी राजेंद्र निवासी अशोकनगर, सलीम निवासी ठंडी सड़क सोरों गेट को गिरफ्तार किया गया। पटियाली थाने में धर्मेंद्र एवं राजीव निवासी नगला चंदन को, थाना सिकंदरपुर वैश्य में सुम्मेर सिंह, नरेश, मनोज एवं ओमपाल निवासी ग्राम बरौना को, सिढ़पुरा थाने में रामपाल, तेजसिंह निवासी भोगपुर, गिरजाशंकर निवासी वाजिदपुर, कैलाश चंद्र निवासी श्यामपुर, प्रेमचंद्र निवासी ग्राम मगथरा को गिरफ्तार कर लिया गया।