फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी, बर्फी, नमक, चीनी व टॉफी के नमूने हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के कस्बा गंजडुंडवारा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा मिलावट के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में जानकारी दी गई। जिससे वह मिलावटी खाद्य पदार्थों से बच सकें। वहीं लोगों के द्वारा लाए सैंपल की निशुल्क जांच की गई। जिसमें हल्दी, बर्फी, नमक, चीनी व टॉफी के सैंपल फेल हो गए। हल्दी और टॉफी में अखाद्य रंग और बर्फी में मिला केमिकल मिला पाया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष सोनकर ने मोबाइल प्रयोगशाला में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के लोगों के द्वारा लाए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल की निशुल्क जांच की। उन्होंने मिष्ठान विक्रेता, किराना दुकानदारों एवं अन्य लोगों को मिलावट के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। लोगों के द्वारा रसोई से तेल, दाल, दूध, मिष्ठान, बेसन आदि के सैंपल एकत्रित की उनकी जांच कराई।
33 सैंपलों में से पांच सैंपल फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हल्दी और टॉफी में अखाद्य रंग की मिलावट मिली, बर्फी में केमिकल पाया गया, नमक बिना आयोडीन युक्त था। चीनी में नमी की मात्रा मानक से अधिक थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर जागरूक रहें। इस दौरान सहायक प्रयोगशाला अधिकारी रिजवान अली, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें