फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। गांव के दबंग युवक उसे पिछले एक माह से परेशान कर रहे थे। इस संबंध में किशोरी के पिता ने थाना जसरथपुर में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद से दबंग किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही युवक आए दिन छेड़छाड़ करते थे। इसकी शिकायत किशोरी ने अपने पिता को दी। इस पर किशोरी के पिता ने थाना जसरथपुर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद से आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए किशोरी और उसके पिता पर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने विगत दिनों दबाव बनाने के लिए घर में घुसकर किशोरी और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की थी। वहीं विगत दिनों गांव में आयोजित मेले में आरोपियों ने किशोरी को दबोच लिया और अपने साथ ले जाने लगे। किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे परेशान किशोरी ने गुरुवार रात जहर खाकर जान दे दी। मामले में किशोरी के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसरथपुर एनडी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर लालजी, सोनू, दब्बू और गुरुदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें