फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में घायल साधु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। मंदिर पर सो रहे एक साधु पर शनिवार की रात सांड़ ने हमला बोल दिया। उसे पटक पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल साधु को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में ही समाधि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना नया गांव क्षेत्र के गांव गुनामई निवासी 45 वर्षीय वीर चैतन्य किशोरावस्था में साधु हो गए थे। करीब एक दशक पूर्व वह थाना क्षेत्र के गांव सहारा में आकर ठाकुर जी के मंदिर में पुजारी हो गए थे। तभी से वह मंदिर पर ही रहते आ रहे थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे जब वह चारपाई पर सो रहे थे। तभी अचानक सांड़ ने हमला बोल दिया।

हमले में साधु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी आ गए। गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने समाधि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें