फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियां अपना रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यह बातें विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहीं।


शुक्रवार को समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पदयात्रा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव के नेतृत्व में जनपद का भ्रमण करेगी। यात्रा का समापन 31 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर होगा।

जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रावल सिंह यादव ने कहा कि पदयात्रा समाजवादियों में जोश भरने के साथ साथ समाजवादी पार्टी की विकास नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
विज्ञापन


पदयात्रा पार्टी कार्यालय से राधारमन रोड, भांवत चौराहा, स्टेशन रोड, क्रिश्चियन तिराहा, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर, मदार दरवाजा, देवी रोड होती हुई कुरावली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



महासचिव सुखवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष हृदेश सिंह जॉनी, रामखिलाड़ी यादव, जयसिंह कश्यप, रजनेश मिश्रा, विश्वनाथ प्रजापति, प्रताप यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, अवनेंद्र यादव, देवेंद्र पप्पू, अवनीश प्रधान छतारी, उपदेश यादव, अभिषेक यादव, हरिओम बाबा, ज्योति मैसी, रेनू कटारिया, गीता यादव, रेखा यादव, हेमा यादव, नेमा यादव, सलमा बेगम, चेतन चतुर्वेदी, गौरव दयाल वाल्मीकि, किशन कठेरिया, हरिओम मिश्रा, आनंद दिवाकर, प्रशांत पाठक, आशीष यादव, संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें