फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने सुनी पीएम के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चे की बैठक नगला जुला में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बृज प्रदेश की उपाध्यक्ष नेहा राठौर ने प्रतिभाग किया। इसमें पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना।
विज्ञापन


उन्होंने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं का संचालन किया। इससे जन जन को फायदा मिला।


महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हित के लिए कार्य कर रही है। महिला मोर्चा को आगामी चुनाव में दोबारा भाजपा को सत्ता में काबिज करने के लोगों को योजनाओं के बारे में बताना होगा। इस दौरान वंदना चौहान, सीमा चौहान, गार्गी, मोहिनी, रमा, संगीता, संजूद, नीरज, किरन सक्सेना, पुष्पा चौहान, सरस्वती, उर्मिला, कमला चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें