फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिर्राज महोत्सव 24 व 25 दिसंबर को

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। श्री ब्रजवासी सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय गिर्राज महोत्सव का आयोजन 24 व 25 दिसंबर को गोवर्धन स्थित राधेश्याम सेवा सदन में किया जाएगा। जयपुर के कारीगरों द्वारा कार्यक्रम स्थल को हटरी का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्थापक शशिभानु गर्ग व मुख्य संयोजक दिलीप बंसल ने बताया कि प्रथम दिन ठाकुर जी के डोले के साथ साधु-संतों की भजन मंडली व समिति के सदस्य गिर्राज जी की परिक्रमा लगाएंगे। रात को टी-सीरीज के कलाकारों द्वारा ठाकुर जी का गुणगान किया जाएगा। अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल व मंत्री

पराग गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य गंगा-यमुना जल, दूध, दही, घी, शहद, बूरा, इत्र आदि से प्रात: काल गिर्राज शिला का अभिषेक कर गिर्राज जी को सवा मन व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उपाध्यक्ष राजकुमार डीआरएस, उपमंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रचार मंत्री ब्रजेश गर्ग, ऑडीटर राज गोयल, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल, सचिन चौधरी, मोहन लाल अग्रवाल, रितेश टेंट, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें