फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर गड्ढे और जलभराव से गुजरना मुश्किल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीराम कालोनी के सामने मुख्य मार्ग पर सड़कों पर गहरे गड्ढे और जलभराव होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


टूंडला विधानसभा के अंतर्गत आने वाली श्रीराम कालोनी में जनसमस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कालोनी को नगर निगम सीमा में शामिल करने व क्षेत्र के विकास को लेकर क्षेत्र की जनता आंदोलन कर चुकी है। डीएम के लाखों के बजट से क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया लेकिन जलनिकासी के लिए नाला निर्माण न होने समस्या गंभीर हो गई है।

पहले नाले-नालियों का खाली प्लाटों में पानी जाता था, अब प्लाटों की जगह पक्के मकान बन गए हैं। इससे पूरी कालोनी का पानी कोटला रोड मुख्य मार्ग पर भर रहा है, जिससे मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में जलभराव होने से आए दिन वाहन पलट जाते हैं।
विज्ञापन


श्रीराम कालोनी संघर्ष समिति के शिव कुमार राठौर ने बताया कि कालोनी में नाला निर्माण कराने के लिए जिला व नगर निगम प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं, परंतु अभी तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि आठ दिन में नाला निर्माण नहीं कराया गया तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में शिवकुमार राठौर, अरविंद राजपूत, अजय वशिष्ठ, राममूर्ती, रामादेवी, राहुल राजपूत, संजू राठौर, सुभाषचंद्र, दिनेश गुप्ता, तिलक सिंह, श्यामू कश्यप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें