फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार कॉलोनी में पुलिस का छापा

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर रविवार को प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई से कालोनी में भगदड़ मच गई। घरों में बैठे कई पुरुष भाग गए। इस दौरान पुलिस ने 35 लीटर कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद किया है। पुलिस ने भागते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर एक बजे दीपावली त्यौहार के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। मौके पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चेक किया। बिना नंबर के बाइक और तीन सवारी बैठा कर चलने वाले वाहनों के चालान काटे। इसके बाद कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस दौरान थाने का फोर्स और सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे। पुलिस को देख कच्ची शराब बनाने वाले गिहारों में भगदड़ मच गई। कई घर खाली हो गए, मौके पर सिर्फ महिलाएं मिलीं। पुलिस ने इस दौरान 35 लीटर कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद किया। पुलिस ने लहन को मौके पर ही नालियों में फैला दिया।
विज्ञापन


भाग रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने गिहार बस्ती के लोगों को चेतावनी दी अगर उन्होंने कच्ची शराब का कारोबार नहीं छोड़ा तो उन्हें जेल भेज दिया जायेगा। इस दौरान उप निरीक्षक आलोक दीक्षित और रामचंद्र समेत सभी एसआई और पुलिस कांस्टेबिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें