फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने बदल डाला गोकुल चेयरमैन का जाति वर्ग

विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य एवं रसद विभाग ने नए राशन कार्ड बांटना शुरू कर दिया है। इन राशन कार्ड में अनेक गलतियां सामने आ रही हैं। किसी का नाम गलत है तो किसी की पहचान ही बदल दी है। यहां तक कि गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित का तो जाति वर्ग ही बदल डाला है। उन्हें सामान्य वर्ग से ओबीसी में दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


राशन कार्ड बनवाना बेहद कठिन कार्य है। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर प्रत्येक दिन दर्जनों लोग इस समस्या से निजात के लिए पहुंचते हैं। इसमें बड़ी संख्या ऐसी भी होती है, जिनके राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम नहीं होता है। अनेक लोग इसमें ऐसे भी होते हैं जिनका कार्ड को लेकर कोटेदार पर ही आरोप रहते हैं।

गौरतलब रहे कि अखिलेश सरकार द्वारा बनाए गए राशन कार्ड योगी ने निरस्त कर दिए थे। इन्हें संशोधित प्रक्रिया के तहत एक बार फिर तैयार करते हुए बांटा गया है, लेकिन इन राशन कार्ड में गलतियों का अंबार है।
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा शिकायत लोगों की पहचान बदलने की है। किसी के नाम में गलती है तो किसी की पति और पत्नी के नाम बदल गए हैं। हैरानी गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित की जाति के समक्ष ओबीसी के दर्ज होने को लेकर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें