फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर भेजा गालियों का वीडियो

विज्ञापन
video game
विज्ञापन
एटा। दबंगों ने युवक को मोबाइल पर गंदी-गंदी गाली की वीडियो बनाकर भेज दी। विरोध करने पर युवक के साथ गालीगलौज करते मारपीट कर दी। पीड़ित ने लाइसेंसी हथियारों से धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के गांव बीन नगर निवासी पंकज कुमार उर्फ कृष्णा पुत्र साहब सिंह का आरोप है कि छोटू उर्फ छुटवा निवासी एटा चुंगी वर्मा नगर थाना कोतवाली नगर सहित पांच लोगों ने उसके मोबाइल पर गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकी भरा मेसेज व्हाइट्स एप पर भेजा। उसका उसके द्वारा विरोध किया गया तो छुटवा ने अपने साथ पांच अन्य लोगों के साथ कोंडरा रोड अवागढ़ में उसको घेरा और हथियारों को लहराते हुए जान से मारने की कोशिश की गई। वीडियो को लेकर पीड़ित एसएसपी से भी मिला उसके बाद पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस का कहना है कि कस्बा अवागढ का ही लवकुश व पंकज आगरा पढ़ते हैं जिनमें किसी बात को लेकर आगरा में झगड़ा हुआ था जो अवागढ़ तक आ पहुंचा। इसी झगड़े को लेकर लवकुश अपने दोस्त छुटवा सहित अन्य लोगों के साथ कोडऱा रोड पर पहुंचा और रंगबाजी दिखाने के लिए गाली व धमकी देते हुए वीडियो बनाई जो पंकज को भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें