फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में साड़ी का फंदा डालकर पंखे से लटका मिला मजदूर

विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के गांव किनराई में एक मजदूर ने गले में साड़ी का फं दा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले मजदूर ने कमरे में रखे टीवी की आवाज तेज कर दी।
विज्ञापन


मरने से पहले मजदूर ने शराब का सेवन भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतरवाया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते मजदूर ने यह कदम उठाया।

थाना जमुनापार के गांव किनराई निवासी संजय (25) पुत्र भीमसेन पेंटर का काम करता था। बताया जाता है कि सोमवार की देररात नशे में धुत होकर आया संजय अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे में रखी टीवी की आवाज तेज कर दी। फिर साड़ी का फंदा बनाया और पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। टीवी की तेज आवाज सुनकर संजय की मां कमरे में गई तो देखकर चीख पड़ी।
विज्ञापन


घर के सभी लोग कमरे की तरफ दौड़े। देखा तो संजय पंखे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मृतक के भाई टीकम सिंह ने बताया कि पांच साल पहले महावन के नगला देवकरन निवासी गोपाल की बेटी से मीना से विवाह हुआ था। दो माह पहले हुए विवाद में संजय की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें