फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यशैली पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
नगर पंचायत ज्योती खुड़िया कार्यालय पर सभासदों की एक बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी-ज्योंती। नगर पंचायत ज्योती खुड़िया कार्यालय पर सभासदों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत के अधिशासी अधिकारी और लिपिकों की कार्यशैली पर आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन


सभासद बसंत शाक्य का कहना है बिना प्रस्ताव किए नगर पंचायत में काम कराए जा रहे हैं। नगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत उपकरण मगाए गए थे। जिनका कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया। शहर में विद्युत उपकरण लगाए भी नहीं गए और पैसा कब निकल गया यह किसी को पता तक नहीं। उन्होंने कहा कि बिना प्रस्ताव के कोई भी काम नहीं किया जाएगा।

सभासद जितेंद्र सिंह ने बताया नगर पंचायत में रखे गए ठेके के कर्मचारियों को इसी महीने के अंत में हटाया जाएगा और नई भर्ती नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों की उपस्थिति में की जाए। समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। इस दौरान सभासद उमेश बाथम, सभासद प्रतिनिधि शेखर, शिव कैलाश गुप्ता शेखर शाक्य, बृजेश सागर बसंत शाक्य, जितेंद्र सिंह चौहान, उमेश बाथम, राधा कृष्ण विनीत कुमार द्विवेदी, सीमा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें