फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया-प्रियतम की होली को सजीव करेंगे रावल के हुरियारे-हुरियारन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुप्रसिद्ध लठामार होली को धूमधाम से मनाने के लिए सेवा संस्थान ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि रंगभरनी एकादशी 26 फरवरी को लठामार होली का आयोजन होगा। प्रिया-प्रियतम की इस प्रेम रसमयी होली को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए संस्थान और श्रीकृष्ण लठामार होली समिति जुट गई है। ढाल, लट्ठ, ढोल, नगाड़े की रंगाई-पुताई कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


लठामार होली में मथुरा, वृंदावन, अलवर और दिल्ली के कलाकार विशेष प्रस्तुति देंगे। होली के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गायन और लठ-ढाल के साथ होली खेलते रावल ग्राम के हुरियारे और हुरियारन को देखकर प्रिया-प्रियतम की प्रिय होली लीला सजीव और साकार हो उठेगी। होली के मध्य पुष्प, गुलाल की वर्षा भी होगी। दोपहर दो बजे से होने वाली होली के लिए कई मन गुलाल, पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें