फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 370 करोड़ से बनेगी डेयरी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा में बनने जा रही प्रदेश की सबसे बड़ी पराग डेयरी पर प्रदेश सरकार 370 करोड़ रुपया खर्च करेगी। डेयरी के संचालन, अत्याधुनिक मशीनें लगाने के लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी ने 370 करोड़ की डीपीआर तैयार की है।
विज्ञापन


हाईवे स्थित पराग डेयरी को प्रदेश सरकार प्रदेश की सबसे बड़ी डेयरी बनाने जा रही है। इसमें पैक्ड दूध, पनीर, बटर, सॉफ्ट बटर, मावा, पेड़ा, शुगर फ्री पेड़ा, घी, पूजा का घी, गुलाब जामुन, दही, बटर मिल्क, छाछ, श्री खंड, आइसक्रीम, माखन मिश्री का प्रसाद, शहद मक्खन बनाया जाएगा।

डेयरी में एक लाख लीटर दूध की रोजाना प्रोसेसिंग की जाएगी और तीन लाख लीटर दूध का भंडारण हो सकेगा। पराग डेयरी के जीएम विकास बालियान ने बताया कि डेयरी संचालन के लिए पांच एकड़ जमीन में तीन मंजिला इमारत बनेगी। डेयरी में सभी मिल्क प्रोडक्ट बनाने के लिए प्रदूषण रहित अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


एपीजी व सीएनजी से चलेंगी भट्ठियां

हाईवे पर बनने जा रही अत्याधुनिक पराग डेयरी में मिल्क प्रोसेसिंग के लिए भट्ठियां डीजल या कोयले से नहीं बल्कि एलपीजी व सीएनजी गैस से संचालित की जाएगी। विकास बालियान ने बताया कि मिल्क प्रोसेसिंग प्रक्रिया को प्रदूषण रहित बनाया जाएगा। ताज ट्रिपेजियम जोन में होने के कारण डेयरी स्थापना के लिए मंजूरी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें