मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित टीबी वार्ड में मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्टाफ को मरीज कहां भर्ती है और उसका उपचार कहां चल रहा है। इसकी कोई परवाह नहीं है। ऐसे में टीबी से पीड़ित मरीज से अन्य लोगों में भी टीबी का बैक्टीरिया पहुंचने का खतरा बढ़ रहा है।
जिला अस्पताल में टीबी विंग की स्थापना है। यहां टीबी से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया जाता है। लेकिन यहां तैनात स्टाफ की लापरवाही के कारण मरीजों को उचित उपचार तो मिल ही नहीं पाता है। साथ ही मरीजों की देख भाल भी सहीं ढंग से नहीं होती है।
सोमवार को अस्पताल में भर्ती नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजू को विंग के बाहर बैठ कर अकेले ड्रिप चढ़ाते देखा गया। उसके पास कोई भी स्टाफ या तीमारदार मौजूद नहीं था।
मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो गलत है। जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके सागर सीएमएस जिला अस्पताल मैनपुरी